गर्भावस्था के दौरान एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इन बदलावों में शरीर का आकार बदलने के साथ−साथ शरीर में दर्द, जी मचलाना, उल्टी, सिर में दर्द व अन्य कई तरह की समस्याएं होती हैं। इन्हीं में से एक समस्या है पेट में खुजली होना। समय बीतने के साथ−साथ जैसे−जैसे पेट का आकार बढ़ता है, आपको पेट में खुजली होने लग जाती है। यूं तो इसके उपचार के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर दवाई या फिर क्रीम आदि का उपयोग करते हैं। लेकिन आज हम आपको गर्भावस्था के दौरान होने वाली खुजली से निपटने के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं.....
ओटमील
ओटमील को खाना तो स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है ही, साथ ही आप गर्भावस्था के दौरान पेट में होने वाली खुजली से भी इसमें राहत मिलती है। इसके लिए आप एक कप ओटमील को पानी या दूध के साथ मिक्स करें। अब आप इसे प्रभावित स्थान पर दस से पंद्रह मिनट के लिए स्क्रब करें। बाद में साफ पानी से इसे साफ करें।
एलोवेरा
एलोवेरा में एंटी−माइक्रोबायल और सूदिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है। साथ ही यह एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर माना गया है। इसके इस्तेमाल के लिए आप सीधे ही इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे आपको खुजली और इरिटेशन से निजात मिलेगी। चूंकि एलोवेरा जेल का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, इसलिए आप गर्भावस्था में इसे बेफ्रिक होकर लगा सकती हैं। इसे आप अपनी स्किन पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में साफ पानी से इसे साफ करें।
बेकिंग सोडा
शायद आपको पता न हो लेकिन बेकिंग सोडा भी खुजली को दूर करता है। इसके लिए आप गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसके बाद आप इसे अपने टमी एरिया या फिर अन्य प्रभावित स्थान पर लगाएं। कुछ देर बाद आप इसे वॉश कर लें। आप देखेंगी कि आपको खुजली व इरिटेशन से काफी राहत मिलेगी।
नारियल का तेल
नारियल का तेल औषधीय गुणों से युक्त होता है। यह आपकी कई तरह की समस्याओं को हल करने में कारगर तो होता है ही, साथ ही इससे आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता। इसके इस्तेमाल के लिए आप गर्भावस्था में हर रात सोने से पहले बेहद हल्के हाथ से नारियल के तेल से अपने पेट की मसाज करें। इससे आपको इचिनेस के साथ−साथ रूखेपन से भी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं, डिलीवरी के बाद आपको स्टेच मार्क्स भी काफी कम होंगे।

إرسال تعليق