AIIMS डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया से पहले इस शख्स को लगाया गया कोविड-19 का पहला टीका


कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश भर में आज से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। कोरोना वायरस की वैक्सीनेशन की शुरुआत राजधानी दिल्ली में स्थित एम्स अस्पताल से हुई। यहां कोरोना का पहला टीका लगाया गया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की मौजूद रहे।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की मौजूदगी में दिल्ली एम्स में मनीष कुमार नाम के एक सफाई कर्मचारी को कोरोना वायरस का पहला टीका लगाया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर वैक्सीन का स्वागत किया। इसके बाद एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया को भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई।


कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, 'मुझे आज बहुत खुशी है, वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में संजीवनी का काम करेगी। भारत ने पहले पोलियो और चेचक के खिलाफ जंग जीती है और अब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ जंग जीतने के निर्णायक दौर में पहुंच चुका है।'

Post a Comment

أحدث أقدم