अगले 2-3 दिनों में इन राज्यों में बारिश की संभावना, बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली का हाल बेहाल


राजधानी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ी व बर्फबारी वाले क्षेत्रों से चलने वाली उत्तर-पश्चिम हवाओं के कारण यह गिरावट दर्ज की गई। हालांकि शनिवार के दिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं की रफ्तार 20-25 किमी प्रतिघंटा रहने की रफ्तार है साथ ही तापमान में इजाफा होने की भी संभावना है।

राजधानी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में कोहरे की चादर फैली रही। सुबह के वक्त तो कोहरा खूब दिखा लेकिन दिन होते होते कोहरा छट गया। हालांकि ठंडी हवाओं ने लोगों को कांपने को मजबूर भी किया। हालांकि शनिवार के दिन को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा पसरा रहेगा। वहीं दिन के वक्त हवाएं तेज गति से बह सकती है। हालांकि इससे प्रदूषण से दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन सर्द हवाओं से पीछा नहीं छूटेगा।

बता दें कि उत्तर भारत में अगले 2 दिनों के लिए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने वाला है। वहीं पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बरसात होने की संभावना है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में मौसम सामान्य बना रहेगा। यहां बारिश जैसी कोई संभावना नहीं है। हालांकि बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट जरूर हो सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم