भारत के नाम रहा पहला दिन, पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत 36-1


 ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे बॉक्सिंग टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी में 195 रनों पर रोक लिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार तो अश्विन ने तीन विकेट निकाले। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। 

पहले ही ओवर में ओपनर मयंक अग्रवाल मिशेल स्टार्क की गेंद पर पगबाधा आऊट हो गए। पहले दिन के खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 159 रन पीछे है। शुभमन 28 रन बनाकर जबकि पुजारा 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।


इससे पहले भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। तेज गेंदबाज बुमराह ने पांचवें ही ओवर में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जो बन्र्स को पवेलियन लौटा दिया। बन्र्स खाता भी नहीं खोल पाए थे। हालांकि मैथ्यू वेड और लाबुशेन ने इसके बाद पार्टनरशिप कर स्कोर को आगे बढ़ाया। वेड ने 39 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए। उन्हें भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना शिकार बनाया।

अश्रिन ने एक बार फिर से स्टीव स्मिथ को 0 पर ही अपना शिकार बना लिया। स्मिथ अश्विन की गेंद को समझ नहीं पाए और पुजारा को कैच दे बैठे। इसके बाद ट्रेविस हेड ने 38 तो लाबुशेन ने 48 रन बनाए। उन्हें क्रमश: बुमराह और डैब्यू कर रहे मोहम्मद सिराज ने आऊट किया। ऑस्ट्रेलिया टीम ने चाय तक 134 रन बनाए थे लेकिन तीसरे सीजन में उनकी बल्लेबाजी और खराब हो गई।


पांच विकेट गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया को कैमरून ग्रीन के रूप में छठा झटका लगा। ग्रीन केवल 12 रन बना पाए। इसके बाद कप्तान टिम पेन महज 13 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर हनुमा को कैच दे बैठे। बुमराह ने शानदार वापसी करते हुए मिशेल स्टार्क का विकेट निकाला। ऑस्ट्रेलियाई टीम 71 ओवरों तक पहुंचते अपने आठ विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद बुमराह ने लाथन लियोन और जडेजा ने कमिंस का विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया को 195 रनों पर रोक दिया।

Post a Comment

أحدث أقدم