PUBG के दीवानों के लिए खुशखबरी, ट्रांसफर हो जाएगी पुरानी प्लेयर ID

 
PUBG Mobile India की लॉन्चिंग की घोषणा हो गई है। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च डेट का इंतजार है। सितंबर में भारत में बैन लगने के बाद अब PUBG Corporation दोबारा इस बैटल रॉयल गेम को देश में वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्चिंग की घोषणा के बाद से लगातार PUBG Mobile India से जुड़े अपडेट आ रहे हैं। अब फैंस के लिए एक और अच्छी खबर आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेवलपर्स ने पुष्टि की है कि PUBG मोबाइल इंडिया, गेम के ग्लोबल वर्जन से अलग होगा। हालांकि, प्लेयर ID (PUBG Mobile player ID) को बरकरार रखा जाएगा। डेवलपर्स ने कहा है कि प्लेयर आईडी को पबजी मोबाइल के ग्लोबल वर्जन से इंडियन वर्जन में ट्रांसफर किया जा सकेगा।

इससे संकेत मिलते हैं कि पबजी मोबाइल इंडिया के प्लेयर्स को शुरुआत से नहीं शुरू करना होगा। इसका मतलब प्लेयर्स अपने पुराने रिवॉर्ड, अचीवमेंट्स, फ्रेम्स, पबजी मोबाइल इंडिया यूसी, टियर रिसेट्स, स्किन्स और 2-2 रिनेम कार्ड्स जैसे अपने पुराने रिवॉर्ड्स को इंडियन वर्जन में भी पा सकेंगे।

रिपोर्ट में डेवलपर्स के हवाले से कहा गया है कि 10 साल बैन की स्थिति में PUBG Mobile के प्लेयर्स की आईडी को इंडियन वर्जन में माइग्रेट नहीं किया जा सकेगा। ऐसा होने पर प्लेयर्स को नई आईडी बनानी होगी और गेम को शुरुआत से शुरू करना होगा। हालांकि, यह सिर्फ एक अनुमान है। कहा जा रहा है कि PUBG Mobile India की थीम काफी हद तक ग्लोबल वर्जन की तरह ही होगी।

PUBG Mobile India का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। डेवलपर्स ने कुछ गेमप्ले का भी खुलासा किया है। इस गेम को विशेष रूप से इंडियन मार्केट के लिए डिजाइन किया गया है। यह नया गेम इंडियन-स्पेसिफिक फीचर्स के साथ आएगा, जिनमें कोई खून-खराबा नहीं और पूरी तरह से कपड़े पहने हुए कैरेक्टर समेत अन्य बदलाव शामिल हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم