बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों मालदीव में ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपना 25वां बर्थडे मालदीव में आदर जैन संग सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर तारा ने अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर की है जो जमकर वायरल हो रही है। तारा सुतारिया की इस तस्वीर पर फैन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें कि तारा और आदर ने इस साल अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। आदर ने 5 अगस्त को अपना बर्थडे मनाया था। तारा ने उन्हें जन्मदिन की बधाई थी जिस पर रिप्लाई करते हुए आदर ने लिखा था, 'आई लव यू।' आदर जैन कपूर फैमिली से हैं। वह तारा को पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। दोनों बच्चन परिवार की दिवाली में पार्टी में शामिल हुए थे। यही से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थीं। इतना ही नहीं तारा, आदर के भाई अरमान जैन की शादी में भी शरीक हुई थीं।




إرسال تعليق