आपको खराब पासवर्ड न बनाने की सलाह भी दी जाती है। इसके बाद भी ज्यादातर लोग 12345678 जैसे बेकार पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। ब्रिटेन की नेशल साइबर सिक्युरिटी सेंटर (एनसीएससी) का कहना है कि 2 करोड़ 30 लाख ज्यादा लोग अपने अकाउंट में 123456 पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, जिसे हैक करना काफी आसान है। इसके अलावा 123456789, password और 1111111 जैसे पासवर्ड का भी इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है जो काफी आम है और इसे कोई भी हैक कर सकता है।
पासवर्ड कोई हैक न कर सकें इसके लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं। सबसे अच्छा पासवर्ड तब बनता है जब अलग-अलग शब्दों के शुरू के अक्षर मिलकर पासवर्ड बनाया जाता है। जैसे- good+gold-google को मिलाकर gogogo बनाएं। इसके अलावा अगर अंकों का पासवर्ड बनाना चाहते हैं तो उसके साथ शब्दों को भी जोड़ें जैसे- story12345my। कभी भी अपने जन्मदिन से जुड़े नंबर को पासवर्ड में इस्तेमाल न करें क्योंकि ज्यादातर लोग पासवर्ड में यहीं नंबर डालते हैं, जिसे आसानी से हैक किया जा सकता है।



إرسال تعليق