मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी कई ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मौनी ने कलरफुल बिकिनी में फोटो शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है। बता दें कि मौनी कुछ दिनों पहले सगाई को लेकर काफी सुर्खियों में थी।
दरअसल, मौनी ने एक एड के लिए रिंग के साथ फोटो शेयर की थी। मौनी ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। मौनी अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। वह काम में बिजी होने के बाद भी वर्कआउट के लिए समय निकाल लेती हैं। मौनी योगा और एक्सरसाइज करते हुए अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।
कुछ दिनों पहले मौनी की फिल्म लंदन कॉन्फेडेन्शियल रिलीज हुई है। जी5 पर स्ट्रीम इस फिल्म में वह एक अलग अंदाज में नजर आईं। मौनी के काम की फैन्स और क्रिटिक्स ने तारीफ की है। अब मौनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इसमें वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी।
बता दें कि मौनी ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' से की थी। शो में मौनी ने कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया था। मौनी रॉय ने 'कस्तूरी', 'जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क', देवों के देव महादेव, 'नागिन' और 'नागिन 2' जैसे कई शोज में काम किया है।
मौनी रॉय के फिल्मी करियर की बात करें तो साल 2011 में वह पंजाबी फिल्म 'हीरो हिटलर इन लव' में नजर आई थीं। इसके बाद वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नजर आईं। इस फिल्म से मौनी ने बॉलीवुड में एंट्री मारी। इसके बाद वह 'रोमियो अकबर वाल्टर', 'मेड इन चाइना' और 'लंदन कॉन्फीडेंशियल' में नजर आ चुकी हैं।
إرسال تعليق