काजल अग्रवाल ने समंदर में दिखाया अपना सेक्सी अवतार, पति संग यूं की मस्ती


 बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की हीरोइन काजल अग्रवाल इन दिनों मालदीव्स में हनीमून मना रही है। काजल ने अपने इंस्टागाम अकाउंट पर अपने हनीमून की नई फोटोज शेयर की हैं।


काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू संग अंडर वाटर टूर करने का मन बनाया और इस दौरान उन्होंने ढेर सारी तस्वीरें भी क्लिक करवा डाली हैं। इस तस्वीर को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि काजल अग्रवाल गौतम किचलू संग समंदर की गहराई नाप रही हैं।


काजल अग्रवाल और गौतम किचलू बीते महीने ही शादी के बंधन में बंधे हैं। इन दिनों दोनों मालदीव्स में हनीमून मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर काजल अग्रवाल की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।


मालदीव्स के समंदर के बीचों-बीच काजल अग्रवाल और गौतम किचलू का होटल है। यहां पर काजल और गौतम कुछ और दिन रहने वाले हैं।
 

काजल अग्रवाल ने ब्लैक मोनोकिनी में समंदर में गोते लगाए है। महीनों बाद काजल अग्रवाल ने फैंस को अपना सेक्सी अवतार दिखाया है।

Post a Comment

أحدث أقدم