'कुंडली भाग्य' स्टार धीरज धूपर अपनी पत्नी संग मालदीव पहुंचे, मस्ती के मूड में शेयर की तस्वीरें

 
टीवी सीरियल कुंडली भाग्य स्टार धीरज धूपर इन दिनों अपनी वेकेशन पिक्चर्स की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने काम से कुछ समय का ब्रेक लेकर धीरज धूपर मालदीव पहुंचे हैं। 


कोरोना के कहर के बीच धीरज धूपर अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा के साथ फुर्सत के कुछ पलों का मजा ले रहे हैं। धीरज और विन्नी लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते जा रहे हैं।


धीरज धूपर ने काम से फुर्सत मिलते ही अपनी पत्नी संग क्वालिटी टाइम बिताने का फैसला लिया है। मालदीव्स पहुंचकर धीरज धूपर खूब टशन दिखा रहे हैं।


धीरज धूपर अपनी पत्नी संग क्वालिटी टाइम बिताकर काफी खुश हैं। धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने हॉट अंदाज में मालदीव्स के समंदर के किनारे सनबाथ लिया है और इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


हॉट पैंट में तो विन्नी अरोड़ा कमाल की लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों की जमकर तारीफ भी की जा रही है।


धीरज धूपर तो विन्नी अरोड़ा पर खूब प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में धीरज और विन्नी एक दम नए-नवेले कपल्स की तरह एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है।

Post a Comment

أحدث أقدم