इस शख्स का मास्क पहनने का ये जज्बा लोगों आया बहुत पसंद, वायरल हुआ वीडियो


कोरोना काल में सरकारें लोगों से यही अपील कर रही हैं कि वे मास्क पहनें। सही तरीके से पहनें और बिना पहने घर से ना निकलें। इसी दिशा में कई राज्य सरकारों ने मास्क ना पहनने पर फाइन भी लगाया है। 

इस बीच सोशल मीडया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें जो शख्स बैठा दिख रहा है, वो बिना मास्क उतारे ही खाना खा रहा है।

जी हां, लोगों को इस शख्स का मास्क पहनने का ये जज्बा ही भा रहा है। यही वजह है कि इस पोस्ट को काफी लाइक्स मिल रहे हैं और लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं।

वीडियो में दिखता है कि ये शख्स मास्क ऊपर उठाता है और मुंह में खाना डालता है। पूरा खाना वो इसी तरह खत्म करता है।

Post a Comment

أحدث أقدم