बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वेकेशन की फोटो शेयर की है। फोटो में सोनाक्षी सिन्हा रेड आउटफिट में समंदर किनारे स्टाइलिश अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। उनकी इस तस्वीर को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा की इस फोटो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैन्स कमेंट्स कर रिएक्शन दे रहे हैं।सोनाक्षी सिन्हा ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब भी मैं मालदीव को छोड़ती हूं, मेरा दिल का एक हिस्सा वहीं रह जाता है जब तक हम दोबारा नहीं मिलते हैं।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म का नाम भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया है। इसमें वह अजय देवगन और संजय दत्त के साथ काम करती नजर आएंगी। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ सलमान खान थे।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार फिल्म 'दबंग 3' में देखा गया था हालांकि इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।
إرسال تعليق