हाल ही में टीवी शो नागिन 4 में नागिन का किरदार निभाने वाली रश्मि देसाई का एक अलग ही रूप देखने को मिला। दरअसल, रश्मि ने हाल ही में गुलाबी रंग की बिकिनी पहन पूल में फोटोशूट करवाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मि पहली बार बिकिनी पहने नजर आई है।
सामने आई फोटोज में रश्मि पूल में बिकिनी पहने दिख रही है। वहीं उनके बाल खुले और भीगे है। एक यूजर ने पूछा- क्या पहली बार बिकिनी पहनी है। एक अन्य बोला- ये खूबसूरत एक्ट्रेस है लेकिन बिकिनी में नहीं।
बता दें कि रश्मि ने सबसे पहले टीवी सीरियल 'रावण' में मंदोदरी का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें पहचान 2009 में शुरू हुए टीवी शो 'उतरन' से मिली थी। इसके बार रश्मि ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज की तारीख में TV इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
रश्मि देसाई 'परी हूं मैं', 'मीत मिला दे', 'श्श्श...फिर कोई है', 'कॉमेडी सर्कस', 'महासंग्राम', 'जरा नचके दिखा', 'क्राइम पेट्रोल', 'बिग मनी', 'किचन चैम्पियन सीजन 2', 'कॉमेडी का महामुकाबला' और 'बिग बॉस सीजन 13' में भी नजर आ चुकी हैं।





एक टिप्पणी भेजें