मैच में भारतीय लड़के ने ऑस्ट्रेलियाई लड़की को किया प्रपोज, क्रिकेटर्स ने भी बजायी तालियां, देखें वीडियो

 
सिडनी क्रिकेट मैदान पर भारतीय दर्शकों समेत स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। दरअसल मैच के दौरान एक भारतीय मूल के युवक ने दर्शक दीर्घा में एक लड़की को शादी का प्रस्ताव दिया। जिसे लड़की ने स्वीकार कर लिया।

इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी के दौरान स्टेडियम में एसा वाक्या हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। लक्ष्य का पीछा करने आई भारतीय टीम बल्लेबाजी के 20 ओवर में स्टेडियम में बैठे एक शख्स ने महिला साथी को मैच के दौरान प्रपोज़ कर दिया। प्रपोज करने वाले शख्स ने भारतीय टीम की जर्सी पहनी हुई थी और वहीं महिला ने ऑस्ट्रेलिया जर्सी पहने हुए दिखाई दे रहें हैं।

इसके बाद शख्स ने महिला को सबके सामने प्रपोज करते हुए अंगूठी दी जिसे महिला ने स्वीकार करते हुए अपने अंगुली में पहना।इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया। मैच के दौरान प्रपोज़ करने वाली यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहें हैं।

दरअसल जब लड़का, लड़की को प्रपोज कर रहा था, तब यह घटना टीवी स्क्रीन पर दिखाई दे रही थी। जैसे ही लड़की ने हां कहा तो दर्शकों के साथ ही क्रिकेटर भी ताली बजाते नजर आए। खासकर ग्लेन मैक्सवेल इस पर मुस्कराते नजर आए। बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने भी भारतीय मूल की लड़की से शादी की है।

Post a Comment

और नया पुराने