रविवार को हुए टूर्नामेंट के बाद बदल गए आईपीएल प्वॉइंट टेबल के आकड़े, देखें कहा हुआ बदलाव!

 
यूएई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इस दिन दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। चेन्नई सुपर किंग्स का सफर तो कुछ दिन पहले ही खत्म हो गया है लेकिन रविवार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाले टीमों में राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब का भी नाम जुड़ गया। दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई ने केएल राहुल की कप्तानी में पंजाब की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को धूमिल करते हुए नौ विकेट से एकतरफा अंदाज में मात दी।


दिन के दूसरे मुकाबले में दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 60 रनों से हराया। अब तक सिर्फ मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है जबकि अन्य तीन स्थानों के लिए दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जंग है। इसमें से दिल्ली और बैंगलोर में से किसी एक टीम का टॉप दो टीमों में रहना निश्चित है। इनमें से जो भी टीम हारेगी वो तीसरे या चौथे नंबर के लिए अगर-मगर के फेर में फंस जाएगी। आइए नजर डालते हैं आईपीएल के लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल पर...

Post a Comment

أحدث أقدم