किसानों के विरोध के बीच आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 'मन की बात'


 कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11:00 बजे ‘मन की बात’ करेंगे। यह मन की बात 2.0 का 18वां संस्करण है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने जनता से सुझाव मांगे थे।  इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं और देश की जनता से रूबरू होते हैं। किसान आंदोलन के बीच यह तीसरी बार होगा जब पीएम मोदी मन की बात करेंगे। 

सितंबर में संसद में कृषि कानून पास होने के बाद पंजाब और हरियाणा के किसान लगातार इन कानूनों को विरोध कर रहे हैं। उनकी सरकार से मांग है कि इन तीनों का कानूनों को रद्द किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। 

इससे पहले पीएम मोदी अलग-अलग मंचों से कई बार कृषि कानूनों को लेकर देशभर के किसानों को आश्वासन दे चुके हैं कि मंडियों को खत्म नहीं किया जाएगा। किसानों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसानों को गुमराह कर रहे हैं। पीएम ने कहा ‘न तो एमएसपी को खत्म किया जाएगा और न ही मंडियों को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान देशभर में अपनी फसल को कहीं भी बेच सकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم