दीपावली से पहले मार्केट में आया अनोखा दिया, जो जलता है 40 घंटे तक लगातार

 
दीपावली का त्यौहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है बाजारों में रंग बिरगें दिए आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक शिल्पकार अशोक चक्रधारी ने ऐसे मिट्टी का दिया बनाया है जो हर किसी ध्यान अपनी ओर खीच रहा है । इस दिए की खासियत को देख लोग इसे खरीदने की डिंमाड कर रहे है। यह दिया अन्य दियों से काफी अलग है। इसमें एक बार तेल डालने के बाद से यह लगातार 40 घंटे तक जलने की क्षमता रखता है। इस अजीबो गरीब दिए को देख लोग इसे खरीदने की डिमांड काफी कर रहे है। इस तरह के दिए को बनाने के लिए उन्हें नेशनल मेरिट अवार्ड से भी नवाजा गया है।

बता दें कि अशोक चक्रधारी यह काम बचपन से करते आ रहे है। हाल ही में उन्होंने अलग तरह के मिट्टी का दीये को बनाकर सभी को हैरान कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा दीया 35 साल पहले देखा था और उसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ये दीया बनाया है।

शिल्पकार अशोक चक्रधारी के द्वारा बनाया गया यह दिया अब चर्चे में गया है लोगों ने इसका वीडियो बनाकर जैसे ही सोशल मीडिया पर डाला बैसे ही उनके पास फोन आने शुरू हो गए। और कह रहे है कि हमें भी वैसा ही दीया चाहिए,जो आपने बनाया है, इस बात की जानकारी उन्हें तब मिली जब उनके पास सैकड़ों फोन आने लगे। अब अशोक चक्रधारी हर रोज़ 50-60 दीए बना रहे हैं। इस दिए की कीमत 200 से 250 रुपये रखी है।"

Post a Comment

أحدث أقدم