राशिफल 30 नवंबर 2020: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि व दिन सोमवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

1. मेष राशि - समय रहते आज जरूरी कार्य पूरे कर लें। भागदौड़ अधिक रहने के बीच राजकीय बाधा दूर होगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोचें। धार्मिक यात्रा संभव है।

2. वृषभ राशि - हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरो को न बताएं, वरना मुसीबत में फंस सकते है। पुराना रोग उभरने की संभावना के बीच ही आज वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।

3. मिथुन राशि - लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

4. कर्क राशि - मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव व चिंता वृद्धि की संभावना। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा के योग के बीच भवन बदलने के भी योग बन रहे है।

5. सिंह राशि - जो लोग आप के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा।

6. कन्या राशि - अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

7. तुला राशि - प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी।

8. वृश्चिक राशि - समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें।

9. धनु राशि - अचानक लाभ के अवसर हाथ में आने के बीच व्यवसाय में उन्नति के अवसर आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

10. मकर राशि - ध्यान रखें आज तनाव व चिंता का माहौल रहेगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेगे। न चाहते हुए भी आपको दूसरों के लिए काम करना होगा।

11. कुम्भ राशि - आज सभी कार्य स्वविवेक से करें। बकाया वसूली होगी। तनाव और अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

12. मीन राशि - प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। विवाद से बचें।वाहन सुख मिलेगा।

Post a Comment

और नया पुराने