राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2581 नए केस, इन जिलें में मिले सबसे अधिक


राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार लगातार सख्ती बरत रही है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के नए 2581 केस सामने आए हैं। शनिवार की बुलेटिन के मुताबिक यह संख्या संख्या 2765 थी। कहा जा सकता है कि संक्रमण की रफ्तार में मामूली सुधार आया है। शनिवार को कोरोना संक्रमण से 19 लोगों की मौत हुई थी, आज जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण से 18 लोगों की मौत हुई है।


राज्य द्वारा जारी की गई बुलेटिन के मुताबिक अब तक राजस्थान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 28758 हैं। अब तक संक्रमण से राजस्थान में कुल 2292 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी को मात देने वालों की कुल संख्या 2,34336 है, जबकि 265386 कुल केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के राजधानी जयपुर में 555, जोधपुर में 26, अजमेर में 164, बीकानेर में 61, कोटा में 211, भरतपुर में 99, उदयपुर में 101 और पाली में 29 मामले सामने आए हैं।


राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान महामारी (संशोधन) विधेयक 2020 को अपनी मंजूरी दे दी। इसके बाद अब प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। इस विधेयक में कहा गया है कि मास्क का उपयोग कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में बड़े पैमाने पर सहायक हो सकता है और लाखों जीवन बचा सकता है। इसी के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों, सार्वजनिक और निजी परिवहन साधनों, कार्यस्थलों तथा सामाजिक, राजनीतिक व अन्य समारोह में ऐसे व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा जिसने मास्क नहीं पहना हो। राज्य सरकार ने यह विधेयक 31 अक्टूबर को विधानसभा में पेश किया था। बता दें कि हाल ही में राज्य सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर लगाए जाने वाले जुर्माने को बढ़ाकर 200 रुपए से 500 रुपए कर दिया है।

Post a Comment

और नया पुराने