स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में भाररत में कोरोना वायरस के 45,882 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 90,04,366 हो गई है। इसी दौरान 584 लोगों की मौतें भी हुई हैं, जिससे भारत में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 1,32,162 पहुंच गई है। फिलहाल, देश में एक्टिव केसों की संख्या 4,43,794 है, जिसमें 491 मामलों की बढ़ोतरी पिछले 24 घंटे के दौरान हुई है।
भारत में कोरोना वायरस के मामलों का कुल आंकड़ा 90 लाख पार कर गया है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश है, जिसने 90 लाख का आंकड़ा पार किया है। हालांकि, सितंबर में कोरोना पिक के बाद नए मामलों में गिरावट देखी गई। लेकिन दुर्गा पूजा, दिवाली और त्योहारी सीजन में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल रही है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।



إرسال تعليق