विराट कोहली ने Live मैच में किया कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन, जाने फिर क्या हुआ!


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान कोहली से एक बड़ी गलती हो गई जिसके बाद उन्होंने हाथ उठाकर इसके लिए माफी भी मांगी। दरअसल दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर में पृथ्वी शॉ ने नवदीप सैनी की गेंद पर कवर पर ड्राइव किया जो सीधे आरसीबी कप्तान विराट कोहली के पास गई, कोहली ने गेंद को उठाया और गलती से गेंद पर लार लगाने लगे। हालांकि तुरंत की कोहली को अपनी गलती का एहसास हुआ और हाथ उठाकर अपनी गलती के लिए स़ॉरी कहा।

विराट कोहली ने गेंद पर लार लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के कारण इस साल जून में गेंद को चमकाने के लिए लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस खेल की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, ‘‘अगर खिलाड़ी गेंद पर लार लगाता है तो अंपायर इस स्थिति से निबटेंगे और खिलाड़ियों की इस नयी प्रक्रिया से तालमेल बिठाने के शुरुआती चरण के दौरान उदारता बरतेंगे लेकिन आगे इस तरह की घटना पर टीम को चेतावनी दी जाएगी।'

आईसीसी दिशानिर्देशों में कहा गया है, ‘‘एक टीम को प्रत्येक पारी में दो चेतावनी जारी की जा सकती है लेकिन गेंद पर लार के लगातार उपयोग पर पांच रन की पेनल्टी लगायी जाएगी। जब भी गेंद पर लार का उपयोग किया जाएगा तब अंपायरों को गेंद साफ करनी होगी। 

Post a Comment

أحدث أقدم