कई बार लोग शादी की जिम्मेदारी के बारे में सोचकर डर जाते हैं और पीछे हट जाते हैं। आजकल शादी को लेकर लोगों के दिमाग कई नकारात्मक विचार आते हैं और इस वजह से शादी के नाम पर भागते हैं। कई लोगों को ऐसा भी लगता है कि शादी के जिंदगी बिल्कुल बदल जाती है। हालांकि कुछ चीजें जो वास्तव में बदलती हैं लेकिन कुछ चीजें नहीं भी बदलती हैं। कभी भी दूसरों की जिंदगी को देखकर अपनी आने वाली जिंदगी का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। इसलिए कभी भी शादी करने का फैसला लेते वक्त आप किसी भी नकारात्मक विचार को अपने दिमाग में ना लाएं क्योंकि कई ऐसी चीजें होती हैं जो शादी के बाद भी नहीं बदलती हैं।
1. कई लोगों को लगता है कि शादी के बाद हर रिश्ता बदल जाता है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। शादी के बाद जितना मजबूत रिश्ता आपका आपके पार्टननर के साथ हो जाता है उतना ही आपके दोस्तों और माता-पिता भाई-बहन के साथ भी हो जाता है। बस आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत होती है कि आप इन रिश्तों को कैसे संभालें।
3. शादी के बाद ऐसा जरूरी नहीं है कि आप दूसरों से मिलना या बात करना छोड़ दें। हां, यह जरूर होता है कि आपकी जिम्मेदारी आपके पार्टनर के प्रति अधिक हो जाती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप सोशल नहीं हो सकते हैं। आपको हर चीज को बैलेंस करने का तरीका आना चाहिए।
4. परेशानी सिर्फ शादी की वजह हो ऐसा जरूरी नहीं है। इस बात को दिमाग से निकाल दें कि आपकी शादी आपके लिए परेशानी का कारण हो सकती है। आप अपनी परेशानी के अलसी कारण को समझें।



إرسال تعليق