'नागिन' एक्ट्रेस सुरभि ज्योति सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। एक बार फिर से सुरभि अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के कारण सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस का नया लुक और अंदाज देखकर फैन्स हैरान हैं और उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।
पिंक आउटफिट में सुरभि काफी अलग लग रही हैं। यही कारण है कि फैन्स खूबसूरत और शानदार एक्ट्रेस बता रहे हैं। सुरभि अपनी तस्वीरों के कारण अक्सर फैन्स का ध्यान खींचती हैं।
सुरभि ज्योति टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सुरभि की तारीफ में एक फैन ने लिखा- सुंदर, सुंदर हसीना बड़ी सुंदर।
सुरभि ज्योति के इंस्टाग्राम पर 50 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। यही कारण है कि उनकी इन तस्वीरों पर लाखों की संख्या में लाइक्स आए हैं।
सुरभि ज्योति को 'नागिन-3', 'इश्कबाज', 'कुबूल है' और 'कोई लौट कर आया है' जैसे सीरियल्स में देखा जा चुका है।
एकता कपूर के शो 'नागिन-3' में सुरभि ज्योति ने बेला का रोल अदाकर फैन्स का फिर से दिल जीत लिया था। इस शो में सुरभि इच्छाधारी नागिन के अलावा नागरानी भी थीं।







إرسال تعليق