ड्रग पैडलरों का बड़ा खुलासा, इस वजह से बढ़ा युवाओं में ड्रग्स लेने चलन!


फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग सिंडिकेट की चल रही जांच के बीच एक सर्वे से पता चला कि अधिकतर ड्रग्स पाकिस्तान से भारत पहुंचती है। सर्वे में शामिल पंजाब, गुजरात और दिल्ली में एनडीपीएस कानून के तहत दोषी पाए गए 872 ड्रग पैडलरों में करीब 84 फीसदी ने माना कि भारत में ड्रग्स पड़ोसी मुल्कों खासकर पाकिस्तान से आता है। हाल ही में आई EU रिपोर्टर की रिपोर्ट में कहा गया है कि सीमा पार नशीले पदार्थो का लेन-देन ज्यादा होता है और फिर घुसपैठ कराकर इसे भारत भेजा जाता है।

भारत में ड्रग्स सप्लाई करने का सबसे आसान प्लेटफार्म पब और बार है। रेस्टोरेंट, होटल, कॉलेज और विश्वविद्यालय, ड्रग पुनर्वास सेंटर और स्कूलों में भी धड़ल्ले से ड्रग्स की सप्लाई की जाती है। इस धंधे से वे 1000 गुना मुनाफा कमाते है। पैडलरों ने कहा कि आकर्षक दिखाने वाले गाने युवाओं को ड्रग्स लेने के लिए उकसाते हैं।

अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन में गान की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक साल में करीब 740 बिलियन डॉलर से अधिक खर्च ड्रग्स पर होता है। 79.36 फीसदी पैडलरों ने माना कि ड्रग्स को महिमामंडित कर परोसने वाली फिल्मों की वजह से भी युवाओं में ड्रग्स लेने का चलन बढ़ रहा है।

वहीं जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है वो यह कि भारत में 10 से 17 साल आयु समूह के लगभग 1.48 करोड़ बच्चे और किशोर अल्कोहल, अफीम, कोकीन, भांग सहित कई तरह के नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे हैं, यह सर्वे भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है।


गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग एंगल केस में बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए हैं। इनमें कई टॉप एक्ट्रेसेस जैसे दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर भी शामिल हैं। मामले की जांच कर रही एनसीबी ने इन सभी लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं, इस मामले में अभी तक 18 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।  इस बीच, मुंबई की एक अदालत ने करण जौहर की फर्म से जुड़े कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को तीन अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है।

Post a Comment

أحدث أقدم