बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मलाइका अरोड़ा को योग करना बेहद पसंद है। वह इससे जुड़ी पोस्ट फैन्स संग शेयर करती हैं। साथ ही इससे होने वाले फायदों के बारे में भी उन्हें जानकारी देती हैं। मलाइका अरोड़ा को ग्लैमर क्वीन कहा जाता है। देसी अंदाज हो या फिर वेस्टर्न लुक, सभी को मलाइका बखूबी कैरी करती नजर आती हैं। फैन्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।
यहां तक कि बॉलीवुड सेलेब्स और खासकर उनका गर्ल गैंग (करीना, करिश्मा, नताशा पूनावाला और अमृता अरोड़ा) भी कॉमेंट कर उनकी तारीफ करता है। बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लंबे समय तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधने के बाद दोनों काफी खुल गए हैं। डिनर डेट से लेकर पार्टी में शामिल होने के दौरान दोनों कई बार कैमरों में कैद हो चुके हैं।
बी-टाउन कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें फैन्स के बीच चर्चा का विषय है। दोनों ने अपने रिलेशनशिप की खबरों को मीडिया के सामने कबूल किया है, लेकिन शादी कब कर रहे हैं, इस सवाल पर हमेशा चुप्पी साधे रखी है।
कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि मलाइका तो शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन अर्जुन की वजह से शादी में देरी हो रही है। अर्जुन अभी तैयार नहीं हैं। एक्टर का कहना है कि जब दोनों शादी करेंगे तो बताएंगे, किसी से छिपाएंगे नहीं।




إرسال تعليق