कहीं पेड़ों पर और यहां तक कि पानी के अंदर भी रेस्टोरेंट बनाया गया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट के बारे में बताएंगे, जहां बोल कर नहीं बल्कि इशारों से ही खाने का ऑर्डर दिया जाता है। दरअसल, यह अजीबोगरीब रेस्टोरेंट चीन के ग्वांगझू में है। जिसे साइलेंट कैफे नाम दिया गया है। दुनिया की मशहूर फूड चेन कंपनी स्टारबक्स इस रेस्टोरेंट का संचालन करती है। इस रेस्टोरेंट की खास बात ये है कि यहां आने वाले ग्राहकों को बिना बोले अपना ऑर्डर देना पड़ता है।
यानी जब की किसी ग्राहक को कुछ भी मंगाना होता है तो वह बिना बोले इशारों में खाने का ऑर्डर देता है। जिसके लिए वह अपने हाथ के इशारे से मेन्यू कार्ड के नंबर को बताता और उसके ऑर्डर उसके पास पहुंच जाता है। यहां ऐसी भी सुविधा दी गई है कि अगर कोई ऐसी बात ग्राहक कर्मचारियों को नहीं समझा पाते हैं, तो उसे एक नोटपैड पर लिखकर दे सकते हैं। इस रेस्टोरेंट में ग्राहक और कर्मचारियों के बीच डिजिटल संचार की भी व्यवस्था की गई है।
इतना ही नहीं रेस्टोरेंट की दीवारों पर सांकेतिक भाषा के चिन्ह और सूचक यानी इंडिकेटर बनाए गए हैं ताकि उनके मतलब को आसानी से समझा जा सके। दरअसल, इस रेस्टोरेंट को खोलने का लक्ष्य ग्राहकों को ना सुन पाने वाले लोगों की भाषा समझने के लिए प्रेरित करना है। बता दें कि स्टारबक्स ने अपने इस रेस्टोरेंट में ऐसी व्यवस्था की है, जिससे सुन सकने में असमर्थ लोगों को भविष्य में अधिक से अधिक काम मिल सके।



إرسال تعليق