एमी जैक्सन के स्टाइल और स्माइल दोनों पर ही फैन्स फिदा हैं, जी हां! किसी भी ड्रेस को एमी जैक्सन बखूबी कैरी करना जानती हैं। आपको बता दें कि एमी फिटनेस फ्रीक हैं और अक्सर योगा और एक्सरसाइज करते हुए भी अपनी तस्वीरे इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों में एमी का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है, इन तस्वीरों पर फैंस के ढेरों लाइक्स और कमेंट्स देखे गए।
फैंस एमी के बोल्ड अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन को उनकी खूबसूरती, बोल्ड अंदाज और ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है। एमी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में तमिल फिल्म 'मद्रासपत्तिनम' से की थी और कई तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। आखिरी बार उन्हें साल 2018 में रजनीकांत स्टारर फिल्म '2.0' में देखा गया था।



إرسال تعليق