स्मार्टफोन की मांग के साथ-साथ ईयरफोन की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। आजकल बाजार में दो तरह से ईयरफोन मिल रहे हैं। पहला वायर (तार वाला), दूसरा बिना तार वाला है। यदि आप हेडफोन, ईयरफोन या ईयरबड्स खरीदने जा रहे हैं, तो इनके बेहतर चुनाव के लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं...
- दो तरह के ईयरफोन या हेडफोन होते हैं वॉयर्ड और ब्लूटूथ। ब्लूटूथ ईयरफोन को चार्ज करना जरूरी होता है। इनबिल्ट बैटरी होने की वजह से ब्लूटूथ हेडफोन भारी होते हैं, वहीं यदि आप ऐसे में हेडफोन का रोज 7 घंटे तक इस्तेमाल करते हैं, तो वायर वाले हेडफोन खरीदना बेहतर होगा।
- ईयरफोन या हेडफोन लेने से पहले जरूर चेक करें कि ड्राइवर साइज कितना है। ज्यादा ड्राइवर दिए गए हैं, तो और भी ज्यादा बेहतर साउंड मिलती है। ईयरफोन खरीदने वक्त ध्यान रखें कि उसमें इन-बिल्ट माइक दिया गया हो, जिससे म्यूजिक सुनते वक्त कॉल रिसीव आसानी से कर पाएं।




إرسال تعليق