हेडफोन, ईयरफोन या ईयरबड्स, बेहतर चुनाव के लिए ध्यान रखनी होगी ये खास बातें!


स्मार्टफोन की मांग के साथ-साथ ईयरफोन की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। आजकल बाजार में दो तरह से ईयरफोन मिल रहे हैं। पहला वायर (तार वाला), दूसरा बिना तार वाला है। यदि आप हेडफोन, ईयरफोन या ईयरबड्स खरीदने जा रहे हैं, तो इनके बेहतर चुनाव के लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं...


- दो तरह के ईयरफोन या हेडफोन होते हैं वॉयर्ड और ब्लूटूथ। ब्लूटूथ ईयरफोन को चार्ज करना जरूरी होता है। इनबिल्ट बैटरी होने की वजह से ब्लूटूथ हेडफोन भारी होते हैं, वहीं यदि आप ऐसे में हेडफोन का रोज 7 घंटे तक इस्तेमाल करते हैं, तो वायर वाले हेडफोन खरीदना बेहतर होगा।


- मौजूदा वक्त में ईयरबड्स की काफी डिमांड है। ईयरबड्स हेडफोन्स का ही छोटा रूप हैं। इसमें यूजर्स को ईयरफोन और हेडफोन दोनों का फील मिलता है। हालांकि ईयरबड्स की कीमत ईयरफोन या हेडफोन के मुकाबले ज्यादा होती है। हेडफोन वॉयस असिस्टेंट और नॉइज कैंसिलेशन फीचर्स के साथ आते हैं।


- ईयरफोन या हेडफोन लेने से पहले जरूर चेक करें कि ड्राइवर साइज कितना है। ज्यादा ड्राइवर दिए गए हैं, तो और भी ज्यादा बेहतर साउंड मिलती है। ईयरफोन खरीदने वक्त ध्यान रखें कि उसमें इन-बिल्ट माइक दिया गया हो, जिससे म्यूजिक सुनते वक्त कॉल रिसीव आसानी से कर पाएं।

Post a Comment

और नया पुराने