शरीर को क्लीन रखने के लिए आप शरीर के अनचाहे बाल भी हटा लेते हैं जिससे आपकी बॉडी तो सुंदर दिखाई देती है लेकिन इसी के साथ आपको ये भी बता दें कि आपको इसका नुकसान भी हो सकता है। हर महीने इन्हें साफ करने के लिए वैक्स या शेव करना आपके लिए बोझिल और दर्दनाक हो सकता है। आपको बता दें शरीर से बालों को हटाने के लिए आपको दो बार सोचना चाहिए। तो आपको बता दें कि इससे क्या क्या नुकसान हो सकता है....
आइब्रो- यह हिस्सा काफी संवेदनशील होता है और बार-बार बाल नोचने से हेयर फोलिकल को नुकसान हो सकता है। बेशक आप पार्लर में जाकर इन्हें कोई शेप दें लेकिन अपने आपको इन्हें नोचने से बचना चाहिए।
तिल वाले हिस्से से- तिल वाले हिस्से पर बाल उगना आम बात है लेकिन इसे तोड़ने से बचना चाहिए। ऐसा करने से इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। इसलिए अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए ट्रिमिंग ही बेहतर ऑप्शन है।
निप्पल- आपको बता दें कि निप्पल के छोटे-छोटे बालों को हटाने से आप जख्मी हो सकते हैं। इतना ही नहीं यहां के बालों को चिमटी से नोचने से इन्फेक्शन का खतरा भी रहता है। अगर जरूरत हो तो यहां के बालों के कम से कम दो मिलीमीटर तक बढ़ने के बाद ही हटाएं। वैसे इनसे राहत पाने का बेहतर तरीका ट्रिम कराना ही है।



إرسال تعليق