इसी सिलसिले में आज हम आपको एक ऐसी ब्रैंडेड जींस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इतना ही नहीं, जींस की खासियत जानकर तो आपके सिर में भी दर्द हो सकता है। जी हां, तस्वीर में दिख रही ये 'गंदी-सी' जींस इटैलियन फैशन कंपनी Gucci ने बनाई है, जिसकी कीमत 1,400 डॉलर (1,02,651 रुपये) है। जींस की खास बात ये है कि इस पर घास के दाग बनाए गए हैं, ताकि इसे पहनने के बाद रफ एंड टफ वाला लुक आए।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि भारतीयों को ये जींस कुछ खास पसंद न आए। लेकिन, आपको बता दें कि Gucci की ये जींस इटैलियन फैशन वीक विंटर 2020 में सामने आई थी। जिसके बाद अब इसे बिक्री के लिए बाजारों में भी उतार दिया गया है। Gucci की इस जींस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जींस की कीमत और इसकी अजीबो-गरीब खासियत को देखते हुए लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं।
How rich do you have to be that you hire someone else to make it look like you spend time outside? Gucci is now selling pairs of denim overalls for $1,400 . . . and the overalls come with grass stains. Yes, they're pre-stained. pic.twitter.com/u0aGa1N4dS— Dave Ryan (@daveryankdwb) September 22, 2020

إرسال تعليق