कोई भी गर्म चीज को छू नहीं सकता है। अगर गलती से आप टच भी हो जाते है तो तुरंत आपको पता चल जाता है और आप वहां से हट जाते है। बहुत ज्यादा ताप अपना शरीर सहन नहीं कर सकता है। कई बार घर पर खौलते हुए तेल की कुछ बूंदे शरीर पर कही गिर जाती है तो वहां बहुत तेज दर्द होता है और फफोले पड़ जाते हैं। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जो खौलते हुए तेज में बड़ी आसान से हाथ डाल देती है। हाल ही में इस महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडिया को खूब देखा भी जा रहा है। हम अपने पाठकों से अपील करते है कि कृपया इसे गलती से भी न ट्राई करें।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडिया में आप देख सकते है कि एक महिला गर्म तेल से भरी कढ़ाई में बड़े आराम से हाथ डालकर पकौड़े निकाल रही है। मानो वह तेल गर्म नहीं बल्कि ठंडा पानी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेल कितना गर्म है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह हैरतअंगेज कारनामा करने के बाद भी महिला के हाथ को कुछ नहीं हो रहा है।
इस वीडियो को firstwefeast नाम के यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देख सकते है कि गैस पर चढ़ी कढ़ाई में तेल खौल रहा है। महिला उसमें फ्राई करने के लिए कुछ डालती हैं। वो भी अपने हाथों से। जिसे देखकर हर कोई दंग है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर हैं और कमेंट भी कर रहे है।
She said tongs are for losers 😭😭😭 pic.twitter.com/QF4IaFiMd7
— First We Feast (@firstwefeast) October 26, 2020

एक टिप्पणी भेजें