सौम्या की इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, मैम आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। दूसरे फैन ने लिखा, ब्यूट क्वीन लग रही हैं भाबीजी। वहीं, अन्य फैन्स हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।एक्ट्रेस की फोटोज को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। बता दें कि सौम्या टंडन ने कुछ समय पहले मशहूर टीवी शो भाबीजी घर पर हैं को छोड़ दिया है।
शो छोड़ने के बाद सौम्या टंडन ने कहा था कि मुझे 'बिग बॉस' के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने मुझे पहले भी कई बार शो की पेशकश की है। 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ने के पीछे का कारण निश्चित रूप से बिग बॉस नहीं है।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही पहले लिया गया निर्णय था और इसका 'बिग बॉस' से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, मैं 'बिग बॉस' नहीं कर रही हूं। मुझे नहीं लगता कि यह मेरे लिए है। मुझे नहीं लगता कि मैं उसके लिए सक्षम हूं।



एक टिप्पणी भेजें