इटली में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि 87.4 प्रतिशत मरीज, जो कोरोना से उबर चुके थे, कथित तौर पर थकान, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ और अपच संबंधी समस्याओं से ग्रस्त पाए गए। ऐसा अस्पताल से छुट्टी होने के करीब दो महीने बाद देखा गया। ऐसे में डॉक्टर की राय से हम हाल ही में रिकवर हुए कोरोना मरीजों के लिए बचाव के कुछ तरीके बता रहें हैं। इन्हें अपनाने से व्यक्ति काफी हद क सुरक्षित रह सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं ये तरीके....
1. मरीज में सांस लेने में तकलीफ या खांसी और सांस फूलने जैसे लक्षणों को देखना चाहिए।
2. यदि मरीज के शरीर का तापमान 100F से ऊपर होता है तो तुरंत जांच करनी चाहिए।
3. सुस्ती, उनींदापन और थकान जैसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
5. यदि कोई व्यक्ति हाइपरटेंशन का मरीज है तो उसे अपने उच्च रक्तचाप को चेक करते रहना चाहिए। यदि आपके ब्लड प्रेशर में बार बार उतार चढ़ाव आ रहा है तो आप 2-3 दिन में एक बार भी चेक कर सकते हैं।
6. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के सात दिनों के भीतर डॉक्टर से परामर्श लें।
7. यदि किसी चिकित्सक द्वारापहले सीबीसी, सीआरपी जैसे ब्लड टेस्ट करने की सलाह दी जाए तो इसे जरूर करा लें।
9. समय समय पर ऑक्सीजन लेवल की जांच कराते रहें।
10. खानपान में किसी तरह की लापरवाही न बरतें।



एक टिप्पणी भेजें