TikTok के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। पॉप्युलर शॉर्ट विडियो मेकिंक ऐप TikTok भारत में वापसी कर सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि जापान का SoftBank Group टिकटॉक का इंडिया असेट्स खरीदने की तैयारी कर रहा है। वह भारतीय साझेदार की तलाश में है। ग्रुप की इसके लिए Reliance Jio और Bharti Airtel से बात भी चल रही है।
केंद्र सरकार ने जुलाई में TikTok समेत 58 चाइनीज ऐप पर देश में बैन लगाया था। केंद्र ने राष्ट्रीय सुरक्षा और गोपनीयता के हवाला देते हुए इन ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। ऐसी आशंका थी कि कंपनी यूजर्स का संवेदनशील डेटा चीन की सरकार को दे रही है।
TikTok कई देशों में अपना ऑपरेशन्स बेचने पर विचार कर रही है। अमेरिका में भी इस ऐप पर बैन लगा हुआ है। वहां भी इसका ऑपरेशन्स बेचने की बात चल रही है। अमेरिका में कई टेक कंपनियां टिकटॉक का कारोबार खरीदने की कोशिश में लगी हैं।




إرسال تعليق