वर्ष 2016 की नोटबंदी के बाद अलग-अलग बैंकों ने रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया को ही चूना लगा दिया। लखनऊ महानगर की आरबीआई की करेंसी चेस्ट में अलग-अलग बैंकों ने एक करोड़ के नकली नोट जमा करवा दिए। विभिन्न बैंकों ने 2017-2018 में 500 और 1000 के पुराने नोट जमा करवाने के दौरान यह हेराफेरी की। आरबीआई की करेंसी चेस्ट में 500 रुपए के 9753 नोट और 1000 के 5783 नोट जाली मिले हैं। इस मामले में आरबीआई की तरफ से महानगर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
गौरतलब है कि नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद सभी प्रचालन से बाहर हो चुके 500 और 1000 के नोट को बैंकों में जमा कराया गया था। जिसके बाद इन पुराने करेंसी को सभी बैंकों ने आरबीआई में जमा करवाया था। बता दें कि इसके पीछे की पूरी कवायद ही यही थी कि देश में प्रचलित करेंसी से नकली नोटों का सफाया किया जा सके। लेकिन बैंकों ने न सिर्फ पुराने नोटों में नकली नोट जमा किए, बल्कि उन्हें आरबीआई की करेंसी चेस्ट में भी भेज दिए।



إرسال تعليق