सुशांत सिंह राजपूत केस: NCB ने रिया चक्रवर्ती को भेजा समन, कल हो सकती हैं गिरफ्तारी


एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में तलब किया है।  टाइम्स नाउ में प्रकाशित एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, रिया को एनसीबी के सामने पेश होने के लिए 6 सितंबर, रविवार को बुलाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार किया जा सकता है क्योंकि यह शुक्रवार को उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के भी इसी सिलसिले में गिरफ्तार किया जा चुका है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक द्रव्य मामले की जांच के सिलसिले में एक अदालत ने शनिवार को शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को नौ सितंबर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया।


रिया के भाई शौबिक ने NCB को दिए अपने बयान में कबूल किया है कि रिया उसे ड्रग्स लाने के लिए कहती थी। इस संबंध में जांच एजेंसी ने व्हाट्सएप चैट भी हासिल की है जो कथित रूप से साबित करती है कि शॉविक और उसकी बहन रिया ड्रग्स हासिल कर रहे थे। शौविक ने यह भी बताया कि सुशांत सिंह के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा उनके लिए ड्रग्स कलेक्ट करते थे।


मिड-डे ने एनसीबी के एक अधिकारी के हवाले से कहा, “शौविक कम से कम पांच-छह ड्रग पेडलर्स के साथ काम कर रहा था। रिया उसे ड्रग्स लेने के लिए कहती थी। इसलिए वह ड्रग पेडलर्स के कॉन्टैक्ट्स को मिरांडा को देता था जो बाद में उसे कलेक्ट करता और पे करता था।”

Post a Comment

أحدث أقدم