इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे कामयाब टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। सीएसके ने अपने शुरुआती तीन में से दो मैच गंवा दिए हैं। पिछले दो मैचों में टीम को अपने धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना की कमी खली है। लेकिन 13वें सीजन में हिस्सा नहीं लेने वाले सुरेश रैना का नाम अब सीएसके की वेबसाइट से हटा दिया गया है।
सुरेश रैना कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए दुबई से वापस इंडिया लौट आए थे। सुरेश रैना ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ खतरा मोल नहीं ले सकते। इसके साथ ही रैना की टीम के कप्तान धोनी और मैनेजमेंट के साथ विवाद की खबरें भी सामने आईं।
सीएसके के इस फैसले से साफ हो गया है कि सुरेश रैना अब किसी भी कीमत पर 13वें सीजन में हिस्सा लेते हुए दिखाई नहीं देंगे। सुरेश रैना को लेकर सीएसके के सीईओ ने भी साफ किया है कि उनकी टीम में वापसी नहीं होने जा रही है। इसके अलावा हरभजन सिंह का नाम भी सीएसके के खिलाड़ियों की लिस्ट से हटा दिया गया है। हरभजन सिंह ने निजी कारणों से 13वें सीजन में खेलने से इंकार कर दिया था।



إرسال تعليق