जकार्ता पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक, ईस्ट जावा के स्थानीय प्रशासन ने मास्क न लगाने वाले 8 लोगों को कब्र खोदने का फरमान सुनाया है। मास्क न पहनने वाले इन लोगों को नगाबेटन गांव में कोरोना से मरने वालों के लिए कब्र खोदने के लिए कहा गया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि कोरोना से मरने वालों के अंतिम संस्कार में इस वक्त लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं है। इस कारण से कब्र खोदने वालों की भी कमी है। मौके पर कब्रिस्तान के पास सिर्फ तीन कब्र खोदने वाले लोग हैं। इसलिए इस तरह का उपाय अपनाया गया है।
स्थानीय प्रशासन ने कहा कि एक कब्र को खोदने के लिए अभी दो लोगों को लगाया गया है। जिनमें से एक को कब्र खोदने के काम में लगाया जाता है वहीं दूसरे को कब्र के भीतर लकड़ी लगाने के लिए कहा गया है। शायद इससे लोग नियमों को न तोड़ें। कोर्म जिले के प्रमुख स्यूनो ने कहा कि हमारे पास कब्र खोदने वालों की कमी है, इसलिए नियम तोड़ने वालों को इस काम में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सख्ती से हमें आशा है कि शायद लोग नियमों को न तोड़ें, जिन्हें कब्र खोदने की सजा से बचना है वो मास्क पहनें।



إرسال تعليق