राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले करेंगे गेंदबाजी




आईपीएल-13 में आज शारजाह क्रिकेट मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ होना होगा। पंजाब ने अपने पिछले मैच में RCB को हराया था। बेंगलोर के खिलाफ टीम की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी, दोनों चली थीं। पंजाब की गेंदबाजी अभी तक दोनों मैचों में अच्छी रही है। मोहम्मद शमी ने तेज गेंदबाजी में टीम का अच्छे से नेतृत्व किया है। यहां शेल्डन कॉटरेल ने दोनों मैचों में उनका अच्छा साथ दिया. स्पिन में रवि बिश्नोई टीम के नए सितारे बनते दिख रहे हैं। अब देखना होगा कि राजस्थान के खिलाफ पंजाब की टीम प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव करती है।


राजस्थान के अगर पिछले मैच को देखा जाए तो संजू सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्ला जमकर बोला था। पंजाब के संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के सामने राजस्थान को सतर्क रहना होगा। गेंदबाजी में भी टीम के लिए चिंता है। आर्चर को छोड़कर कोई और गेंदबाज पहले मैच में असरदार नहीं दिखा था। इस मैच के शुरू होने का क्रिकेट फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


शारजांह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। हालांकि, प्लेयर्स को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पिच को देखते हुए यहां बल्लेबाज़ों को मदद मिल सकती है। ऐसे में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم