कल से बदल जाएंगे डेबिट और क्रेडिट कार्ड से लेन-देन के नियम, यूज़ करने से पहले चेक करें नई गाइडलाइन


अगर आप ICICI बैंक या SBI या फिर किसी और बैंक के कस्टमर हैं तो आपके पास एक मैसेज जरूर आया होगा, जिसमें ये कहा गया है कि 30 सितंबर से आपके कार्ड से इंटरनेशनल लेन-देन की सेवाएं बंद की जा रही हैं। तो आप घबराएं नहीं। ये आपकी सुरक्षा के लिए ही किया गया है. दरअसल, रिजर्व बैंक (RBI) ने डेबिट और क्रेटिड कार्ड को लेकर बढ़ रहे फ्रॉड्स को रोकने के लिए सभी बैंकों को आदेश दिया था कि वो बेवजह ही ग्राहकों के कार्ड में इंटरनेशनल सुविधाएं न दें, जबतक कि ग्राहक खुद इसकी मांग न करे।


इस निर्देश का मकसद डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर अंकुश लगाना है। यह नियम एक अक्टूबर से प्रभावी है। यानी अब आपके कार्ड पर अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको अलग से अनुरोध करना होगा। आरबीआई के नए दिशानिर्देश के मुताबिक अब ग्राहकों को सेवा चुनने का मौका मिलेगा। वे खुद तय करेंगे कि उन्हें कौन सी सुविधा चाहिए, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए कितनी खर्च सीमा चाहिए आदि


- डेबिट और क्रेडिट कार्ड सेवा घरेलू एटीएम और प्वाइंट ऑफ सेल पर उपलब्ध होगी।
- डेबिट और क्रेडिट दोनों कार्ड धारकों को अपना क्रेडिट लिमिट तय करना होगा।
- कार्ड धारक को ही अपने कार्ड पर ली जाने वाली सेवाओं को तय करना होगा।
- बैंक ने सभी बैंकों और कार्ड जारी करने वाली कंपनियों से कहा है कि वे उन कार्ड पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की - - सुविधा खत्म करें जिन कार्ड का कभी भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم