बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को अकसर अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोक लिया जाता है। इसका एकमात्र कारण उनका सरनेम है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस सारा अली खान को भी अमेरिकी एयरपोर्ट पर कुछ इसी तरह की परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। सारा ने खुद हाल ही में इस बात का खुलासा किया है। हालांकि, इसके पीछे जो वजह उन्होंने बताई है, वो शाहरुख से बहुत अलग है और काफी चौंकाने वाली है।
सारा अली खान ने बताया कि एयरपोर्ट पर रोकने का कारण पासपोर्ट पर लगी उनकी फोटो है। एक वक्त था जब उनका वजन 96 किलो हुआ करता था, उनकी उसी दौरान की फोटो पासपोर्ट में लगी हुई है। लेकिन अब सारा बिल्कुल फिट हो चुकी हैं। ऐसे में उनकी पुरानी फोटो देखकर कोई भी अधिकारी ये मानने को तैयार नहीं होता कि पासपोर्ट में लगी फोटो उनकी ही है। सारा को उन्हें फिर विश्वास दिलाना पड़ता है।
अब वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा की अगली फिल्म ‘कुली नंबर 1’ है। इसमें उनकी जोड़ी वरुण धवन के साथ बनी है। इसके अलावा सारा, अक्षय कुमार और धनुष के साथ ‘अतरंगी रे’ में नजर आएंगी।




إرسال تعليق