शॉर्ट ड्रेस में मोनालिसा ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, तस्वीरें देख फैंस हुए लट्टू


भोजपुरी सिनेमा और टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी प्रोफैशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोविंग है।


एक्ट्रेस अक्सर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें सोशल साइट्स पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देख फैंस उनकी तरफ खिंचे चले आते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड अंदाज की तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर गदर मचा दिया है, हसीना की इन तस्वीरों से फैंस के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है।


मोनालिसा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस के धड्ड़ले से लाइक्स मिल रहे हैं। लुक की  बात करें तो इस दौरान मौना जेब्रा प्रिंट ड्रेस में नजर आ रही है। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक गम बूट्स पेयर किए हुए हैं, जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।


मेकअप की बात करें तो न्यूड मेकअप, पफ स्टाइल ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। लुक को कैरी करते हुए मोना कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। हर स्टाइल में एक्ट्रेस का बोल्ड लुक देखते ही बन रहा है।


काम की बात करें तो मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने अब तक 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم