रेड गाउन में सोशल मीडिया पर नोरा फतेही ने ढाया कहर, देखें खूबसूरत तस्वीरें


बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज अपलोड करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैन्स काफी लाइक्स भी देते हैं। एक बार फिर नोरा ने रेड गाउन में अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।


रेड गाउन में फैंस नोरा की इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक और कमेंट्स भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि नोरा के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन फॉलोअर्स हैं। नोरा ने बॉलीवुड में कम ही फिल्मों में काम किया है लेकिन अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने फैन्स का दिल जीत लिया।


गौरतलब है कि नोरा ने बाहुबली: द बिगिनिंग के 'मनोहरी', सत्यमेव जयते के 'दिलबर , बाटला हाउस के 'ओ साकी साकी', स्त्री के 'कमरिया', स्ट्रीट डांसर 3 डी के 'गर्मी' सांन्ग में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीता है।


नोरा को उनके स्टाइलिश लुक के लिए जाना जाता है। नोरा अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर अक्सर अपलोड करती रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इन तस्वीरों में काफी हॉट और सिज़लिंग लग रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने