राजस्थान में कोरोना मरीजों का नया रिकार्ड, रविवार को मिले इतने पॉजिटिव केस


राजस्थान में कोरोना के मरीजों का हर दिन नया रिकार्ड बन रहा है। रविवार को प्रदेश में अब तक के सबसे ज्यादा 1 हजार 865 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए वहीं 14 मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई। खास बात यह है कि जयपुर व जोधपुर में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उदयपुर, पाली, अलवर, भीलवाड़ा व अजमेर में भी मरीजों की संख्या सौ से ज्यादा रही।


प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हजार 184 दर्ज की गई। रविवार को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 1 हजार 628 मरीजों को कोरोना ठीक होने पर छुट्टी मिल गई।


प्रदेश में कोरोना के जयपुर में 328, जोधपुर में 301, उदयपुर में 140, पाली में 125, अलवर में 114, भीलवाड़ा में 104, अजमेर में 101, बांसवाड़ा में 26, बांरा में 10, बाड़मेर में 14, भरतपुर में 37, बीकानेर में 58, बूंदी में 22, चित्तौडगढ़़ में 29, चूरू में 30, दौसा में 22, धौलपुर में 20, डूंगरपुर में 17, श्रीगंगानगर में 29, हनुमानगढ़ में 34, जैसलमेर में 10, जालौर में 4, झालावाड़ में 21, झुंझुनूं में 31, करौली में 10, कोटा में 62, नागौर में 42, प्रतापगढ़ 6, राजसमंद में 11, सवाई माधौपुर में 11, सीकर में 39, सिरोही में 16, टोंक में 14

Post a Comment

और नया पुराने