गोवा बीच पर अलाया फर्नीचरवाला ने अपने हुस्न से लगाई आग, देखें तस्वीर


अलाया फर्नीचरवाला अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान की एक फोटो अलाया ने शेयर की है।


अलाया की इस तस्वीर को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फोटो में वह बीच पर व्हाइट मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर से साफ है कि वह गोवा पहुंचकर खाफी खुश हैं।


एक्ट्रेस ने अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आजादी। ऐसा लग रहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद वह खुद को आजाद महसूस कर रही हैं।


अलाया अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह अक्सर योग और वर्कआउट करते हुए अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने अलाया को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है। यह फिल्म पूजा एंटरटेनमेंट बैनर के तले बनेगी।


गौरतलब है कि अलाया ने फिल्म जवानी जानेमन में सैफ अली खान की बेटी का रोल प्ले किया था। इसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم