मानव का अगला घर माना जाने वाला लाल ग्रह यानी मंगल बंजर नहीं है, यहां भी पानी मौजूद है। दावा तो यह भी है कि मंगल पर जमीन के अंदर तीन झीलें हैं यानी कि अब मंगल पर जीवन संभव हो सकता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के साइंटिस्ट ने लाल ग्रह पर पानी का स्रोत खोजा है।
दरअसल कई सालों से मंगल में पानी को लेकर बहस चलती आ रही है। दो साल पहले भी मंग्रल ग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर एक बहुत बड़े नमकीन पानी वाली झील का पता चला था, यह झील बर्फ के नीचे दबी थी। हालांकि नमकीन होने के चलते इसका पानी पीने लायक नहीं था। इन तीन झीलों को लेकर नासा दावा कर रहा है वह बर्फ के नीचे दबी है और यह पानी उपयोग लायक है।
बता दें कि यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के स्पेसक्राफ्ट मार्स एक्सप्रेस ने 2018 में बर्फ के नीचे नमकीन पानी की झील खोजी थी। इस झील को पुख्ता करने के लिए 2012 से 2015 तक मार्स एक्सप्रेस सैटेलाइट 29 बार उस इलाके से गुजरा अज्ञैर कुछ तस्वीरें भी ली। इसी दौरान तीन और झीलें दिखाई दी, जिसे स्पेसक्राफ्ट को 2012 से 2019 के बीच 134 बार ऑब्जरवेशन करना पड़ा।
दरअसल वैज्ञानिकों का मानना था कि इस लाल ग्रह पर पहले पानी भरपूर मात्रा में था लेकिन, तीन अरब साल पहले हुए जलवायु परिवर्त्तनों के कारण इसका रूप बदल गया। हालांकि रोम यूनिवर्सिटी की एस्ट्रोसाइंटिस्ट एलना पेटीनेली के अनुसार उन्होंने दो साल पहले जो झील की खोज की थी, उसी के आसपास ही तीन और झीलें मिली है। इसके अलावा आगे की खोज जारी है।
إرسال تعليق