फ्रांस से आए राफेल विमान इन दिनों एक अजीब खतरे से जूझ रहे हैं। जिसको लेकर उन्होंने हरियाणा सरकार से शिकायत तक की है। यह संकट किसी दुश्मन देश या आतंकवादियों का नहीं बल्कि पक्षियों का है। जी हां, बिल्कुल सही सुना। अंबाला एयरबेस के आसपास मौजूद बहुत सारे पक्षी राफेल के लिए चिंता का विषय हैं और इसके पीछे वहां मौजूद कूड़े को वजह बताया गया है।
एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के पत्र में लिखा गया है, ‘अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर और आसपास भारी संख्या में पक्षी हैं। कभी टक्कर हुई तो इससे राफेल को काफी नुकसान पहुंच सकता है। एयरफील्ड के ऊपर पक्षियों को रहने के पीछे आसपास पड़ा कूड़ा जिम्मेदार है।’ बताया गया है कि इसके लिए अंबाला स्टेशन के एयर ऑफिसर ने अंबाला के म्यूनिसिपल कमिश्नर से इस बारे में बात भी की थी।
बता दें कि राफेल विमान 10 सितंबर को वायुसेना में शामिल होंगे. फ्रांस से अभी 5 राफेल विमान आए हैं जिन्हें अंबाला एयरबेस पर रखा गया है। इन विमानों को भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल करने वाला समारोह 10 सितंबर को हरियाणा के अंबाला एयरबेस में आयोजित किया जाएगा। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ फ्रांस के रक्षा मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।



إرسال تعليق