चुकंदर
चुकंदर एक ऐसी चीज है जो खून बढ़ाने का रामबाण उपाय है। आप चाहें तो इसे सब्जी या सलाद के रूप में नियमित तौर पर ले सकती हैं। इसके अलावा चुकंदर का जूस पीना भी बहुत फायदेमंद होता है। पालक में भी पर्यापत मात्रा में आयरन होता है। कच्चे केले का सेवन भी आयरन की कमी को दूर करने में फायदेमंद होता है।
पालक
इस बीमारी में पालक दवा की तरह काम करती है। पालक में विटामिन ए, सी, बी9, आयरन, फाइबर और कैल्शियम अधिक होते है। पालक एक ही बार में बीस प्रतिशत तक आयरन बढ़ा सकती है। पालक का सेवन आप सब्जी और सूप के रूप में कर सकते है।
खजूर
गर्भवती महिला चाहे तो नियमित रूप से अपने आहार में खजूर को शामिल कर सकती है। खजूर के सेवन से आयरन की कमी दूर हो जाती है। साथ ही सूखे मेवों के सेवन से शरीर को ताकत भी मिलती है।
इसके अलावा कई ऐसे फल भी होते हैं जो खून की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं। किशमिश और अनार खासतौर पर गर्भवती को दिया जाना चाहिए। हालांकि गर्भावस्था के दौरान कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि गर्भवती महिला जो कुछ भी खाए वो चिकित्सक की सलाह के बाद ही ले।
आयरन युक्त खाद्य पदार्थ
प्रसव से पूर्व पौष्टिक आहार खाएं, जिसमें प्रोटीन, आयरन व विटामिन भरपूर मात्रा में हो। स्वस्थ आहार लें जैसे- लाल मांस, पॉल्ट्री प्रोडक्ट्स व आयरन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे- सेम, मसूर, टोफू, किशमिश, खजूर, अंजीर, खुबानी, छिलका युक्त आलू, ब्रोकली, गांठ गोभी, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, ब्रेड, अखरोट-मूंगफली और बीज, गुड़, दलिया, जौ और आयरन फोर्टीफाइड अनाज आदि। यह मांसाहारी महिलाओं के लिए अच्छी बात है कि मानव शरीर शाकाहारी खाद्य पदार्थों में मिलने वाले आयरन की अपेक्षा मांसाहारी खाद्य पदार्थों से मिलने वाले आयरन को आसानी से अवशोषित कर लेता है।



एक टिप्पणी भेजें