शेन वॉर्न ने संजू सैमसन को कमाल का खिलाड़ी बताते हुए कही ये बड़ी बात


शेन वॉर्न ने संजू सैमसन को कमाल का खिलाड़ी बताया है। इस बीच शेन वॉर्न ने उम्मीद जताई है कि संजू सैमसन बल्लेबाजी से राजस्थान को आईपीएल जीतने में मदद करेंगे। इसके अलावा शेन वॉर्न इस बात से भी हैरान हैं कि संजू सैमसन सभी प्रारूपों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। आपको बता दें शेन वॉर्न ने यह सब बातें राजस्थान रॉयल्स के इंस्टाग्राम लाइव में कही। 


शेन वॉर्न ने सैमसन को लेकर कहा,‘‘संजू सैमसन कमाल के खिलाड़ी हैं। मैं लंबे समय से कह रहा हूं और मेरा मानना है कि मैने काफी समय बाद ऐसा खिलाड़ी देखा है। मैं हैरान हूं कि वह भारत के लिये सभी प्रारूपों में नहीं खेलते हैं।’’


शेन वॉर्न ने उम्मीद जताई कि संजू सैमसन आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी करके टीम को ख़िताब जितवाएंगे। उन्होंने आगे कहा, " वह अच्छा खिलाड़ी है और उसके पास सारे शॉट्स और क्लास है। मुझे यकीन है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करके राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल जीतने में मदद करेगा। मुझे उम्मीद है कि भारत के लिये मैं उसे तीनों प्रारूपों में खेलते देखूंगा।"

Post a Comment

أحدث أقدم